झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इन्हें मिलेगा नियुक्ति में 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण

आंदोलनकारी के आश्रित के अलावा महिलाओं को भी रिक्तियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा। दिव्यांगों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा

News Aroma Media
4 Min Read

Jharkhand cabinet  Meeting: झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (Meeting) हुई। बैठक की अध्यक्षता CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने की। इसमें 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

इनमें झारखंड आंदोलनकारियों (Jharkhand Agitators) के आश्रित को रिक्तियों में पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया गया है।

राज्य सरकार की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में हर आंदोलनकारी के एक आश्रित को पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम 2001 में संशोधन किया जायेगा।

झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इन्हें मिलेगा नियुक्ति में 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण - 23 proposals approved in Jharkhand cabinet, they will get 5 percent horizontal reservation in appointment

आंदोलनकारी के आश्रित के अलावा महिलाओं को भी रिक्तियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा। दिव्यांगों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

कैबिनेट ने बोकारो में 500 बेड के अस्पताल का नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण की मंजूरी दी।इसमें 688 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गुमला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के लिए 127 करोड़ की योजना स्वीकृत की गयी। बंशीधर नगर पंचायत के लिए 102 करोड़ योजना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के लिए स्वीकृत किये गये। दुमका नगर परिषद में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए 172 करोड़ की योजना मंजूर की गयी।

डिपॉजिट बेसिस पर राज्य सरकार ने 44.80 करोड़ की लागत से नामकुम के केतारी बगान में आरओबी निर्माण की मंजूरी दी है। यह आरओबी नामकुम-रांची स्टेशन के बीच बनेगा। इसके बनने से इस इलाके के लोगों को हर दिन के जाम से मुक्ति मिलेगी।

झारखंड कंबाइंड सिविल सेवा रूल्स 2021 (Jharkhand Combined Civil Service Rules) में संशोधन किया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रस्ताव पर झारखंड विधानसभा में नियुक्ति एवं प्रमोशन में बरती गई गड़बड़ी की जांच के लिए एसजे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायालय के समर्पित रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए सभा में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इन्हें मिलेगा नियुक्ति में 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण - 23 proposals approved in Jharkhand cabinet, they will get 5 percent horizontal reservation in appointment

कैबिनेट के अन्य फैसले

-सेंट्रल रोड फंड के अंतर्गत NH 114 में जरमुंडी से बेलडहा तक 47.9 किलोमीटर रोड को 252 करोड़ में फोरलेन करने की मंजूरी दी गई।

-राज्य के नियोजन पदाधिकारी का ग्रेड पे में संशोधन किया गया। ई एसएल वेदांता बोकारो को क्षति रूप पूरक वन रोपण के लिए बोकारो के चंद्रपुर जनरेट ही कसमार पेटरवार में 327 एकड़ रुपये भूमि वन विभाग को दी गई। यह राशि एक अरब रुपये में दी गई। इसके अलावा ऐसी कंपनी को बोकारो के पीरटांड में 92 एकड़ जमीन पूरक वन भूमि के लिए वन विभाग को देने के लिए सात करोड़ 15 लाख के लागत से मंजूरी दी गई।

-प्रज्ञान नेशनल विश्वविद्यालय 2023 को निरस्त किया गया। इसके अलावा शाइन विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी गई।

-महिला बाल विकास माता की बच्चियों के सभी बच्चियों को सहायता दी जाएगी।

-जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप के गठन की मंजूरी दी गई। इसके तहत 15725 एकड़ में इसका विस्तार होगा। इसके लिए समिति गठित की गई है।

-कैबिनेट में BPO पॉलिसी-2023 को मंजूरी दी गई।

Share This Article