चाईबासा सुरबुरा जंगल से 5 IED बम बरामद

Digital News
1 Min Read

चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने सोमवार को टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुरा के जंगल पहाड़ क्षेत्र से 5 केन IED बम बरामद कर नष्ट किया है।

भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने हेतु ये IED बम लगाया गया था।

चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने हेतु टोकलो थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सुरबुरा झरझरा नया मार्केट के आस पास जंगल पहाड़ में आई0ई0डी0 बम छुपा कर रखा है।

इस सूचना पर पुलिस एवं CRPF 60 बटालियन के संयुक्त अभियान दल का गठन सर्च अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुरा के जंगल पहाड़ क्षेत्र से 02-02 कि०ग्रा० का पांच (05) केन IED बम प्रत्येक लगभग केन बम बरामद किया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

BDDS की टीम के द्वारा सभी आई0ई0डी0 बमों को विधिवत विनष्ट कर दिया गया।

Share This Article