टांगी से मारकर घर में सो रहे एक व्यक्ति की हत्या, गांव के ही युवक ने…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa crime News:  चाईबासा जिले के टोंटो थानांतर्गत सालीकुटी गांव में 30 वर्षीय सुरजो हेससा की टांगी से मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।

आरोपी की पहचान उसी गांव का रहने वाला पातोर हेससा के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी पातोर हेससा गांव छोड़कर कर भाग गया है‌। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गांव में नहीं थी किसी से कोई दुश्मनी

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार की रात में सूरजो हेससा अपने कमरे सोए थे। तभी रात के लगभग 10 बजे पातोर हेससा उसके कमरे में घुस गया और सोए अवस्था में टांगी से सूरजो पर हमला कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे रात के लगभग 12 Sadar Hospital लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक की गांव में किसी से कोई दूशमनी नहीं थी। वह मुम्बई में काम करता था। 9 सितम्बर को ही घर आया था।

Share This Article