अबुआ आवास योजना के लाभुक से रिश्वत लेते मुखिया रंगे हाथों गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Abua Housing Scheme: नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत के मुखिया पति Sunder Mahato को ACB धनबाद की टीम ने अबुआ आवास योजना के लाभुक से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। सुंदर महतो को आज शुक्रवार को बैंक परिसर में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चपरी पंचायत के नवाटांड़ ग्राम की निवासी धुजा सिंह की पत्नी को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला था।

सुंदर महतो को तुरंत गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया

इस योजना के तहत मिले आवास की पहली किस्त के भुगतान के बाद, मुखिया पति सुंदर महतो ने आवास योजना (housing scheme) के तहत घर बनवाने के बदले तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

जब लाभुक से बार-बार पैसे की मांग की गई और उस पर दबाव डाला गया, तो विवश होकर लाभुक ने ACB धनबाद से संपर्क किया।

जिसके बाद लाभुक की शिकायत के बाद, ACB धनबाद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में मुखिया पति को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। Sunder Mahato को तुरंत गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया।

Share This Article