Latest Newsझारखंडचतरा में मतदाता जागरूकता के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तैयार की...

चतरा में मतदाता जागरूकता के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तैयार की जाएगी मानव कलाकृतियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Voter awareness in Chatra: विधानसभा चुनाव 2024 के निमित चतरा और सिमरिया विधानसभा (Chatra and Simaria Assembly) क्षेत्र में 13 नवम्बर को मतदान होना है।

लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र (Voter Democracy) को मजबूत बनाने में अपने मत का प्रयोग करें। इस उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नाै नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए मानव कलाकृतियां 330×210 वर्ग फिट (100×65) मीटर में मानव कलाकृतियां का निर्माण कर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

यह मानव कलाकृति का निर्माण नशे को ना वोट को हां थीम पर कलाकृति का निर्माण किया जाएगा। इस चुनाव उत्सव में लगभग 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

इसके अलावे जिले के सुदूरवर्ती, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान आवश्य करें

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में आयोजित होने वाले इसज्ञकार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले मानव कलाकृति कार्यक्रम में सभी आमंत्रित हैं।

सभी लोग उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। आगे कहा हर एक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान आवश्य करें।

निरीक्षण के दौरान स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, जे SLPS के DPM समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...