4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची को जल्द ही दो महत्वपूर्ण तोहफे देने जा रहे हैं। वह तीन अक्तूबर को कांके के सुकुरहुटू में तैयार ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 और चार अक्तूबर को कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे।

तीन अक्तूबर को ही वह सुकुरहुटू के ITBP कैंप के पास आयोजित समारोह में टांसपोर्ट नगर के फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। 4 अक्टूबर को वह कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

जान लें कि ट्रांसपोर्ट नगर का फेज-1 और कांटाटोली Flyover लगभग तैयार हैं। उद्घाटन के बाद दोनों जगहों को चलायमान कर दिया जाएगा। कांटाटोली फ्लाईओवर में रैंप का निर्माण बाद में किया जाएगा।

Flyover पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण बाकी है।

इनका शिलान्यास भी होगा

राजधानी के लिए हरमू (सहजानंद चौक से जज कॉलोनी) Flyover, बहुबाजार कनेक्टिंग फ्लाईओवर और धनबाद के मटकुरिया फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा।

हरमू Flyover का अभी टेंडर निकला हुआ है। इसे फाइनल करना है। कनेक्टिंग Flyover का टेंडर लगभग फाइनल हो गया है। मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण वहां के लोगों की मांग पर की जा रही है।

Share This Article