झारखंड

CM हेमंत सोरेन आज जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त, 18 से 20 साल की बेटियों को भी…

Maiyan Samman Yojana: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड की महिलाओं को आज फिर से खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे।

इस दौरान 45 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।

हर महीने की 15 तारीख को मिलेगी किस्त

गौरतलब है कि योजना की पहली किस्त विभिन्न चरणों में लाभुक महिलाओं को हस्तांतरित किया जा चुका है। योजना का लाभ लेने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है।

जिनमें 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से आच्छादित हुई हैं।बताते चलें हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री दे चुके हैं।

18 से 20 साल की बेटियों को भी जल्द मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी मंईयां योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द ही इन्हें भी सम्मान राशि मिलने लगेगी। इससे पहले 21 से 50 वर्ष की महिलाएं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker