झारखंड

झारखंड में अब तक केवल रघुवर दस ने पूरा किया हैं अपना कार्यकाल, अक्सर बदलते रहें है मुख्यमंत्री, जानिए…

7 जुलाई को 13वीं बार शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) होने जा रहा है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Jharkhand Chief Ministers List : साल 2000 में अस्तित्व में आने के बाद झारखंड (Jharkhand) में तमाम सियासी उथल-पुथल के बीच अब तक 12 बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ हो चुकी है।

7 जुलाई को 13वीं बार शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) होने जा रहा है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) राज्य के 13वें  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

यह ध्यान देने लायक महत्वपूर्ण बात है कि BJP नेता और वर्तमान में ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल रघुवर दास (Governor Raghuwar Das) को छोड़कर झारखंड में किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। राज्य में हमेशा से सत्ता परिवर्तन का दौर चलता रहा है।

अब तक ये बनें झारखंड के मुख्मंत्री

अब प्रारंभ से जरा सिलसिलेवार चर्चा। 15 नवंबर 2000 को BJP के बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) राज्य के पहले मुख्यमंत्री (First Chief Minister) बने। इनकी सरकार लगभग ढाई साल तक रही।

Babulal Marandi

इसके बाद अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को मुख्यमंत्री बनाया गया। वह लगभग दो साल तक मुख्यमंत्री रहे।

Arjun Munda

इसके बाद शिबू सोरेन (Shibu Soren) 12 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। 12 मार्च 2005 को फिर से अर्जुन मुंडा लगभग डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने।

Shibu  Soren

इसके बाद निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा (Madhu Koda) मुख्यमंत्री बने।

राष्ट्रपति शासन की स्थिति

28 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। इनका कार्यकाल सिर्फ छह माह का रहा। इसके बाद 19 जनवरी 2009 को राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन (President Rule) लगा।

30 दिसंबर 2009 को तीसरी बार शिबू सोरेन छह माह के लिए मुख्यमंत्री बने।

1 जून 2010 को दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा। 11 सितंबर 2010 को अर्जुन मुंडा तीसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें लगभग ढ़ाई वर्ष में मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा।

18 जनवरी 2013 को तीसरी बार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा। इसके बाद 13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन पहली बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन इनका कार्यकाल भी डेढ़ साल का ही रहा।

BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार

28 दिसंबर 2014 को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में रघुवर दास मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।

2019 के चुनाव में JMM, Congress और RJD गठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुमत मिली और 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

ED की कार्रवाई की वजह से इन्हें 31 जनवरी 2024 को इस्तीफा (Resign) सौंपना पड़ा। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन (Champai Soren) को नया मुख्यमंत्री बनाया गया।

चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अब हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद 3 जुलाई को उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हेमंत तीसरी बार और राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में 7 जुलाई को शपथ लेंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker