कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को आएंगे रांची

Newswrap

रांची: झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 28 अगस्त को रांची पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजेश ठाकुर दिल्ली में है। उन्होंने गुरुवार को चारों कार्यकारी अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार सभी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर 12:30 बजे पहुंचेंगे।

इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा गाजेबाजे के साथ उनका स्वागत किया जायेगा।