झारखंड में 24 घंटे में मिले 1882 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, 7 की मौत

News Aroma Media

रांची: झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राज्य से 1882 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

जबकि राज्य में कोरोना से 498 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से सात मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से छह और साहेबगंज से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 858, बोकारो से 70, चतरा से 22, देवघर से 72,धनबाद से 91, दुमका से 67, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 204, गढ़वा से17, गिरिडीह से नौ, गोड्डा से 44, गुमला से 43, हजारीबाग से 94, जामताड़ा से 27, खूंटी से 35, कोडरमा से 50, लातेहार से पांच, लोहरदगा से 12, पाकुड़ से 11, पलामू से आठ, रामगढ़ से 36, साहेबगंज से 40, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 13और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 42मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 132790 हो गया हैं। इनमें 9249 सक्रिय केस हैं।

जबकि 122383 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1158 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.16 प्रतिशत है।

वहीं, राज्य में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज 40584 लोगों को दिया गया। जबकि फर्स्ट डोज का वैक्सीन अबतक 1859078 लोगों को दिया गया है।

वहीं, वैक्सीन का सेकंड डोज 5119 लोगों को दिया गया। अब तक 284492 लोगों को सेकंड डोज का वैक्सीन दिया जा चुका है।

रांची में 858 कोरोना के नये केस

राजधानी रांची में गुरुवार को 858 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले है। इस वर्ष का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जबकि छह मरीज की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4720 है। 239 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 39653 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34650 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।