झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 340 पॉजिटिव मरीज, चार की मौत

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को राज्य में 340 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से 99 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। साहेबगंज में 2 मौत, रांची में 1 और गुमला में 1 मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 187, बोकारो से 16, चतरा से तीन, देवघर से 9 मरीज मिले हैं।

धनबाद से 19, दुमका से आठ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 35 मरीज मिले हैं।

गोड्डा से पांच, गुमला से नौ, हजारीबाग से पांच, जामताड़ा से एक, खूंटी से छह मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

कोडरमा से आठ, लातेहार से छह, लोहरदगा से चार, पाकुड़ से एक, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से नौ, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से पांच मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 के मामला अब 122621 हो गए हैं। इनमें 1636 सक्रिय केस हैं।

जबकि 119878 मरीज अबतक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1107 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 97. 96 प्रतिशत है।

रांची में 187 कोरोना मरीज मिले

राजधानी रांची में 187 कोरोना के मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 852 है।

39 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से एक महिला मरीज की मृत्यु हुई है।

अबतक कुल 255 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 34613 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33506 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article