झारखंड में कोरोना का क़हर! मिले 418 पॉजिटिव मरीज़, तीन की मौत

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राज्य से 418कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जबकि राज्य में कोरोना से 129 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से तीन मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 262 ,बोकारो से 12, देवघर से छह, धनबाद से आठ, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 34, गढ़वा से दो, गोड्डा से 11 मरीज मिले हैं।

गुमला से 16, हजारीबाग से एक , जामताड़ा से दस, खूंटी से छह, कोडरमा से 21, लातेहार से एक, लोहरदगा से छह, पलामू से चार मरीज मिले हैं।

रामगढ़ से तीन, साहेबगंज से नौ, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से चार मरीज मिले है।

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 123508 हो गया हैं।

इनमें 2254 सक्रिय केस हैं। जबकि 120141 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1113 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97. 27 प्रतिशत है।

रांची में 262 कोरोना मरीज मिले

रांची में 262 कोरोना मरीज मिले है। जबकि तीन मरीज की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 हो गयी है।

मंगलवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 259 मौत हो चुकी है।

जबकि अब तक कुल 35119 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33600 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article