Hazaribagh SDO wife’s Death Case : हजारीबाग सदर के तत्कालीन SDO Ashok Kumar की पत्नी अनिता कुमारी की जलकर मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को लोहसिंघना पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दुर्योधन साव इस मामले में नामजद अभियुक्त हैं और पुलिस के अनुसार, वे सलैया गांव स्थित अपने ससुराल में छिपे हुए थे। Technical Sale की मदद से पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन्हें हिरासत में लिया। फिलहाल, पुलिस उनसे अशोक कुमार के ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अशोक कुमार फिलहाल फरार है और उसका मोबाइल बंद है। पुलिस को अंदेशा है कि वह रांची में छिपा हुआ है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे पहले, पुलिस अशोक कुमार के बहनोई, भांजे और बड़े भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।
लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। साथ ही, पुलिस दुर्योधन साव और उनके छोटे बेटे शिवनंदन कुमार के कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है, ताकि अशोक कुमार के ठिकाने का पता लगाया जा सके।