झारखंड में साइबर अपराधियों की खैर नहीं, DGP ने लॉन्च किया प्रतिबिंब App

इस एप में साइबर अपराधियों के नंबर डालने पर अपराधियों का लोकेशन पता चलेगा। राज्य में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर राजधानी रांची में वर्कशॉप चल रहा है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : राज्य में अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं है। साइबर अपराध (Cyber ​​crimes) को रोकने के लिए अब झारखंड पुलिस को बड़ा हथियार मिला है।

झारखंड DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) ने प्रतिबिंब एप की लॉन्चिंग की। इसके जरिए वे साइबर अपराधों की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे।

सभी साइबर अधिकारी थे मौजूद

इस एप में साइबर अपराधियों के नंबर डालने पर अपराधियों का लोकेशन पता चलेगा। राज्य में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर राजधानी रांची में वर्कशॉप चल रहा है।

इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकारी के साथ ED , CBI, DOT, DIBऔर आरबीआई के अधिकारी भी शामिल थे। कार्यक्रम में साइबर के जामताड़ा जोन 02 और राज्य के सभी साइबर अधिकारी (Cyber Officer) मौजूद थे।

Share This Article