Latest Newsझारखंडघर के बाहर लटका मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या...

घर के बाहर लटका मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dead body of youth found hanging outside house: देवघर (Devghar) जिले के नगर थानांतर्गत खोरादह मोहल्ले (Khoradah mohalla) में शनिवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव के ही पिंटू दास के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई कन्हाई ने अपने ही परिवार के एक सदस्य पर जमीन विवाद में भाई की हत्या करने और मौत को आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाया है।

भाई कन्हाई ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसका अपने ही परिवार (Family)  के ललन दास से जमीन विवाद चल रहा था।

दस दिन पहले भी ललन दास ने उसके भाई पिंटू दास पर रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसे लेकर उसने और उसके भाई ने नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस (Police) ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

8-10 लोगों के साथ घर में गला दबाकर की हत्या

कन्हाई दास ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण आज ललन दास करीब सात से आठ लोगों के साथ उसके भाई के घर पहुंचा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के दौरान जब मृतक की पत्नी और बच्चे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें डराया धमकाया, हाथ बांध दिया और जान से मारने की धमकी दी। कन्हाई ने बताया कि पिंटू दास की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के सामने लटका दिया।

कोरियासा मुख्य मार्ग किया जाम

घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों को मिली तो सभी ने घटना का विरोध किया और कुंडा कोरियासा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया।

मामले की जानकारी होते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया।

वहीं मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस के एसआई संदीप कृष्णा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...