BSF का दीक्षांत समारोह, झांसी परेड ग्राउंड में शामिल हुए जवान

News Update
1 Min Read

BSF Convocation Ceremony: सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल, मेरु हजारीबाग के रानी झांसी परेड ग्राउंड में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के 356 नव आरक्षक दीक्षांत समारोह (New Constable Convocation Ceremony) में शामिल हुए।

परेड में केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य जगहों से जवान आए थे।

44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए सभी जवान

सभी जवान 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन एवं साधना के बाद बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए हैं।

कमलजीत सिंह बनयाल, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग ने मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत परेड की सलामी ली।

बतौर मुख्य अतिथि कमलजीत सिंह बनयाल (Kamaljit Singh Banyal) ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दीक्षांत परेड के बाद वे औपचारिक तौर पर सीमा सुरक्षा बल जो कि भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति है, के महत्वपूर्ण सदस्य बन गए हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, लोक प्रतिनिधि सहित संस्थान के अन्य अधिकारीगण एवं नवआरक्षकों के परिजन उपस्थित थे।

Share This Article