छात्राओं पर लाठी बरसाने वाले धनबाद SDO का तबादला, भेजे गए रांची

Digital News
1 Min Read

धनबाद: जैक रिजल्ट में फेल छात्राओं पर लाठी बरसाने वाले धनबाद एसडीओ सुरेंद्र कुमार का तबादला हो गया है।

उनका ट्रांसफर राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची में अवर सचिव पद पर किया गया है।

उनकी जगह पर गेल रांची में सक्षम प्राधिकार में पदस्थापित प्रेम कुमार तिवारी को धनबाद अनुमंडल क्षेत्र का एसडीएम बनाया गया है।

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि निवर्तमान एसडीओ सुरेंद्र कुमार 6 अगस्त को उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब डीसी ऑफिस के समक्ष छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया था।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसमें कई छात्राएं घायल हो गई थीं। इसके बाद राजनीति गरमा थी। भाजपा सहित कई पार्टियों ने एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की थी।

एसडीएम का ट्रांसफर छात्राओं पर लाठीचार्ज से जाेड़कर देखा जा रहा है।

Share This Article