धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित गोविंद राम और सद्दाम खान नामक दो युवकों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना को लेकर किशोरी के स्वजनों ने शनिवार रात केंदुआडीह थाना में 28 वर्षीय गो¨वद राम और 26 वर्षीय सद्दाम अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार गो¨वद राम धोखे से किशोरी को मोटरसाइकिल से अलकुसा में अपने घर ले गया था।
घर में परिवार के लोगों के होने के कारण वह किशोरी को सद्दाम के घर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी शनिवार की सुबह दूसरे दिन अपने घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी।
केंदुआडीह थाना की पुलिस ने पीड़िता के चचेरे भाई की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गो¨वद केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अलकुसा डीएवी ग्राउंड के पास का रहनेवाला है, जबकि सद्दाम केंदुआडीह पांच नंबर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता एक अनुदानित निजी स्कूल की छात्र है। उसका सोमवार को मेडिकल कराया गया।