जन्मदिन पर बेहद उत्साहित थी खुशी… फिर ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide by hanging on birthday: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत बड़ा जमुआ रांगा हारी देवस्थान के पास 13 वर्षीय किशोरी ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

मृतका का पहचान खुशी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खुशी अपने जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थी।

जन्मदिन की पार्टी के लिए सुबह करीब 10 बजे बाजार से सब्जी व दूध लेकर खुशी घर आई और फिर अपने कमरे में चली गई। इधर खुशी की मां स्कूल चली गई और जब स्कूल से वापस लौट कर आई तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।

जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खोलने पर उसकी मां ने अनहोनी की आशंका जताई व आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने जब दरवाजा को धक्का देकर खोला तो खुशी को फंदे से लटका पाया।

लोगों ने तुरंत खुशी को फंदे से उतार कर इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) धनबाद ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा पुलिस (Barwada Police) मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH धनबाद भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी Sunil Kumar Ravi ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण पता चल पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article