गिरफ्तार हो गया मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख इनाम देने की घोषणा करने वाला

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vansh Mandal Murmu Case: मुख्यमंत्री Hemant Soren  के बरहेट विधानसभा सीट से प्रस्तावक रहे सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीति गरमा गयी है।

सेल्स एंड सर्विस नामक Whatsapp group में एक युवक ने मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) का सिर काटने पर 50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दुमका की मुफस्सिल थाना पुलिस ने चांदडीह गांव के रहने वाले साहुल हासंदा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दुमका पुलिस ने नंबर को किया ट्रेस 

Whatsapp Group  में जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है, उसमें वह युवक कहता है कि मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो कान्हू वैसी समिति की ओर से 50 लाख की राशि दी जाएगी।

इस मामले को लेकर वंशज परिवार के मंडल मुर्मू ने कहा कि उन्हें भी Whatsapp के माध्यम से स्क्रीनशॉट मिला है। पूरी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गयी है।

वह पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और इसकी शिकायत की जा रही है। वंशज परिवार के मंडल मुर्मू को सेल्स एंड सर्विस Whatsapp Group में धमकी देने वाले नंबर को दुमका पुलिस ने Trace किया। इसके बाद युवक साहुल हांसदा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article