शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत!

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंत्री के लंग्स में हल्का इंफेक्शन हुआ है जिस वजह से उन्हें बुधवार देररात एमजीएम चेन्नई के जनरल वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।

हालांकि इस बारे में बेटे अखिलेश महतो ने बताया है कि मंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभी कोई समस्या नहीं है।

बताया जाता है कि मंत्री के सीने में दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो को 28 सितंबर 2020 को ही कोरोना संक्रमण हुआ था।

इसके बाद वे रिम्‍स में भर्ती हुए। फिर मेडिका ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्‍हें चेन्‍नई ले जाया गया।

उन्‍होंने 5 अक्‍टूबर 2020 को ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी की प्रार्थना, दुआओं व आशीर्वाद से, कल से ही मेरे स्वास्थ में बहुत सुधार हुआ है। मेडिका के चिकित्सकों की देख रेख में पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूं।

आप सभी के स्नेह एवं आशीष की शक्ति से बहुत जल्द मैं आप सभी के मध्य आउंगा। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

मंत्री जगन्नाथ महतो का इलाज चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। कुछ दिन पूर्व उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वह चेन्नई में रह रहे थे।

Share This Article