भारत

झारखंड चुनाव के नतीजे को जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत

Maharashtra Elections: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Elections) के नतीजे को अप्रत्याशित बताया है।

वहीं, झारखंड चुनाव के नतीजे को उन्होंने जल-जंगल और जमीन की रक्षा की जीत करार दिया है।

महाराष्ट्र-झारखंड के इलेक्शन रिजल्ट आने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है।

हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं को दिया बधाई 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा, झारखंड के लोगों का इंडिया को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं। इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker