दुमका: घासीपुर पंचायत की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। पीठ में दर्द के कारण उन्हें निजी क्लिनिक ले जाया गया।
वहां इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो दुमका मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
17 युवकों ने पांच घंटे तक किया था दुष्कर्म
इधर लगातार तीन दिन तक पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई।
मंगल मोहली गिरफ्तार है, जबकि राम मोहली अब भी हिरासत में है।
बाकी 15 आरोपियों को पुलिस अब तब पकड़ नहीं पाई है। पीड़िता के अनुसार, नशे में धुत 17 युवकों ने पति के सामने उससे दुष्कर्म किया था।
आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस मांग रही गांव वालों की मदद
इस मामले को लेकर भाजपा समेत विरोधी दल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस भी दबाव में है। आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार धावा बोल रही है।
जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके परिवार के लोगों को थाना लाकर बैठा रही है।
पुलिस की कोशिश है कि परिवार वालों को हिरासत में रख कर आरोपितों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जाए। पुलिस ने अब गांव के लोगों से भी सहयोग मांगना शुरू किया है।
अनुरोध किया जा रहा है कि आरोपित दिखें तो तुरंत सूचना दें।