गढ़वा में फिर मूर्ति विसर्जन को लेकर हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फिर…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Idol immersion again in Garhwa: जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के लखमा गांव (Lakhma village) में शनिवार रात को मूर्ति पूजा के दौरान हंगामा हुआ था।

दूसरी ओर रविवार को भी दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन (Idol Immersion) के लिए भंडरिया थाना क्षेत्र के मतगड़ी गांव में तनाव हो गया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों ने पथराव करके पुलिस को खदेड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र में मतगड़ी में पिछले तीन दिनों से मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद चल रहा था।

मूर्ति विसर्जन के रूट को बदला गया था लेकिन, ग्रामीण उसी रूट से विसर्जन को लेकर अड़े हुए थे। हंगामा और नारेबाजी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद तनाव और बढ़ गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। पत्थरबाजी भी की।

पुलिस की Anti Mob Kit को ग्रामीणों ने एक जगह जमा करके फूंक दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। गढ़वा SP Deepak Kumar Pandey ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में है, शांति व्यवस्था हो गई है।

Share This Article