Homeझारखंडपारिवारिक विवाद में बेटे ने मां पर चलाई तीन गोलियां, भाई और...

पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां पर चलाई तीन गोलियां, भाई और भाभी को भी बनाया निशाना

Published on

spot_img

Son fired Bullets at mother: गिरिडीह जिला के बिरनी थानांतर्गत पिपराडीह गांव के एक परिवार में हुए घरेलू झगड़े (Domestic disputes) के बाद बेटे ने अपनी मां और भाई-भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी रीतलाल यादव फरार है।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बताया गया कि रीतलाल का घर के सदस्यों के साथ विवाद चल रहा है। इसी बीच परिवार के सदस्यों के साथ रीतलाल का झगड़ा शुरू हुआ तो बात बढ़ गई।

बात बढ़ने के बाद रीतलाल ने पिस्टल से Firing कर दी, उसने तीन गोली मां सोमरी को मारी। सोमरी की पीठ में दो गोली और हाथ में एक गोली लगी।

वहीं भाई मुंशी और मुंशी की पत्नी को एक-एक गोली लगी है। स्थानीय मुखिया सहदेव यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोली लगने की जानकारी पर पुलिस पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।

नक्सली संगठन से जुड़ा था आरोपी युवक

इधर बताया गया कि जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप है, वह पूर्व में नक्सली संगठन (Naxalite organization) से जुड़ा था। नक्सली कांड में वह जेल भी जा चुका है।

भरकट्टा ओपी प्रभारी प्रभात रंजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चली है। पुत्र ने ही गोली चलाई है। वहीं जिस व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है उसकी खोज की जा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में स्कूलों के 300 मीटर दायरे में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के 300...

साहिबगंज अवैध खनन केस : ED ने दायर की 5वीं पूरक चार्जशीट, ₹1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में ₹1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन और...

झारखंड में पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती के दौरान बीमा क्लेम में हो रही देरी

Jharkhand News: झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों को अस्पताल में भर्ती होने पर...

माओवादियों और स्प्लिंटर ग्रुप्स के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने...

खबरें और भी हैं...