गिरिडीह में बंदूक की नोक पर 60 हजार की लूट, एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read

गिरिडीह: उपभोक्ताओं से तकादा वसूली कर लौट रहे जिओ मोबाइल कंपनी के युवक से बुधवार को नकाबपोश अपराधी ने बंदूक की नोक पर 60 हजार लूट कर फरार हो गए।

लेकिन चंद घंटे बाद ही गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया । घटना औद्योगिक क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर मोड़ की है।

बताया जाता है कि गादीश्रीरामपुर से वसूली कर लौट रहे बबलू यादव से तीन नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया ।

जानकारी के अनुसार बबलू यादव गिरिडीह के शहरी क्षेत्र का है और जिओ कंपनी के डीलरों से 60 हजार की वसूली कर वापस शहर लौट रहा था।

इसी दौरान गादीश्रीरामपुर मोड़ में एक साथ तीन अपराधी ब्लू रंग के अपाची बाईक से भुक्तभोगी को घेर लिया और 60 हजार लूटकर फरार हो गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

घटना की जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट भी घटनास्थल पहुंची और इलाके में अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इसमें एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। उससे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Share This Article