गिरिडीह में हुए जमीन विवाद में पांच महिलाएं घायल, एक गंभीर

News Aroma Media

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गुहियातरी गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच महिलाएं जख्मी हुई।

इनमें एक पक्ष की सुनीता देवी को गंभीर चोट लगने से तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

इसके अलावे हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से कई महिलाओं को चोट लगी है। प्रथम पक्ष से सुनीता देवी, संगीत देवी तथा दूसरे पक्ष से चिनवा देवी, देवंती देवी सहित कई अन्य महिला शामिल है।

बताया गया है कि गुहियातरी गांव में घायल सुनीता देवी अपने जमीन पर खुदाई कर रही थी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन पर दावा कर खुदाई करने से रोकने को कहा।

खुदाई कार्य नही रुकने पर दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रथम पक्ष के हरीश मिस्त्री ने कहा हमलोग प्रदेश में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

पूर्वजों के नाम का ख़ातियानी जमीन के 1083 प्लॉट में दावा कर दासों यादव के लोग झगड़ा करते है। पंचायत करने पर कोई कागज नही दिखा रहे है।

जमीन सबंधी कागज दिखाने पर हमलोग जमीन स्वतः छोड़ देंगे। बार बार झगड़ा झंझट कर मुझे और मेरे गोतिया को परेशान कर जमीन हड़पने का साजिश है।

दूसरे पक्ष के चिनवा देवी ने कहा कि जमीन का कागजात है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष तिसरी थाना न्याय के लिये पहुंचे। इस बाबत तिसरी पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से कागजात मांगे गये हैं।