गिरिडीह में भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य किशोर कुमार गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read

गिरिडीह: झारखंड – बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर सैट के चार जवान एवं एक पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोपी भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य किशोर कुमार बरनवाल को गिरफ्तार किया है।

भेलवाघाटी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अजय कुमार एवं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की रात वांटेड नक्सली किशोर कुमार बरनवाल को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में भ्रमण करने की गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के सलैयाटाड से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

बताया गया कि गिरफ्तार माओवादी बिहार के सोनो थाना क्षेत्र के चिल्काखार निवासी पंचदेव बर्नवाल का है। गिरफ्तार किशोर के खिलाफ सोनो थाने में भी कांड दर्ज है।

बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली को भेलवाघाटी पुलिस ने बिहार के सोनो थाना पुलिस को सौंप दिया है ।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article