झारखंड को मिल गए नए 24 IPS, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी, जानिए नाम…

बुधवार को UPSC की सेलेक्शन कमेटी के Minutes जारी होने के बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: जून में झारखंड को 24 नए IPS अधिकारियों (IPS Officers) को मिलने पर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सहमति दी थी।

राज्य के 24 DSP के प्रमोशन की सहमति। बुधवार को UPSC की सेलेक्शन कमेटी के Minutes जारी होने के बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

इनको मिली है प्रोन्नति

झारखंड में खेल कोटा से बहाल हुईं सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का को भी IPS में प्रोन्नति मिली है। द्वितीय बैच के DSP रहे सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर को भी IPS का 2017 बैच आवंटित किया गया है।

तीसरे बैच से दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार-1, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, को IPS का 2019 बैच आवंटित किया गया है।

अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, डॉ विमल कुमार मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पीतांबर सिंह खेरवार को IPS का 2020 बैच आवंटित किया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article