झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को 17 नवंबर को ही मिला वेतन, CM हेमंत ने…

अधिकारी तुरंत इस आदेश का पालन करने में जुट गए और बताया जा रहा है कि लगभग 70% कर्मियों को आज ही वेतन दे दिया गया

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों को 17 नवंबर को ही इस माह का वेतन देने का निर्देश (Salary Payment Instructions) जारी किया।

अधिकारी तुरंत इस आदेश का पालन करने में जुट गए और बताया जा रहा है कि लगभग 70% कर्मियों को आज ही वेतन (Salary) दे दिया गया।

शनिवार को वेतन दे दिया जाएगा

शेष कर्मचारियों को शनिवार को वेतन दे दिया जाएगा। रांची कोषागार और जिले के अन्य कोषागार कल खुले रहेंगे, ताकि सभी का भुगतान हो जाए।

बता दें कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय (High Court and Assembly Secretariat) के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को नवंबर माह के वेतन का भुगतान 17 नवंबर को ही सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया था।

Share This Article