चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uncle Beaten to Death: गुमला थाना के खरका गांव निवासी मंगल उरांव (40) की हत्या (Murder) शुक्रवार की रात उसका भतीजा रंथा उरांव (21) व रंथा के मामा बिरिया उरांव (45) ने जमीन विवाद के कारण कर दी।

मंगल उरांव को बांस से बेरहमी से पीटा गया। जिससे उसकी मौत (Death) हो गयी। गुमला पुलिस सूचना मिलने पर शुक्रवार शुक्रवार रात घटनास्थल पर पहुंच कर देर रात शव को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

शनिवार सुबह SI विनय कुमार महतो (Vinay Kumar Mahato) सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गंदूरमुनी उरांव के फर्द ब्यान पर गुमला पुलिस ने उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जमीन बंटवारा का चल रहा था विवाद 

पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक का भतीजा रंथा उरांव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके मामा बिरिया उरांव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी (Raid) कर रही है।

थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का लग रहा है। चाचा व भतीजा में काफी दिनों से जमीन बंटवारा का विवाद चल रहा था।

शुक्रवार की रात जब मंगल उरांव घर में अकेले था। उस समय भतीजा रंथा व उसका मामा बिरिया उरांव ने बांस से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Share This Article