झारखंड : अचानक एक ही परिवार के 6 सदस्य हो गए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, उल्टी, पेट दर्द…

सबको तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, सभी कटकमसांडी के शाहपुर के बताए जाते हैं

News Aroma Media
1 Min Read

हजारीबाग : नूडल्स खाने के बाद हजारीबाग के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर गली संख्या-8 में एक ही परिवार के 6 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार (6 Members Food Poisoning Victims) हो गए। इनमें दो बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

खाने के कुछ समय के बाद उल्टी, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सबको तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी कटकमसांडी के शाहपुर के बताए जाते हैं।

सबकी स्थिति हो रही सामान्य

डॉक्टरों ने बताया कि सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है। तीन लोगों का Oxygen Level कम हो गया था। उन्हें ऑक्सीजन दिया गया। धीरे-धीरे तीनों की स्थिति सामान्य हो रही है।

सभी ठीक-ठाक हैं। इधर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी इसकी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। साथ ही मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार (Dr. Vinod Kumar) से बेहतर इलाज के लिए आग्रह किया।

Share This Article