अब 3 मई को होगी छवि रंजन की जमानत पर सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान सेना के कब्जे वाली जमीन से संबंधित ED के अनुसंधान के क्रम में आए वैसे दस्तावेज की मांग की गई है, जिसे ED ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है। कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

जस्टिस SN प्रसाद की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख तीन मई निर्धारित की है।

सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े में छवि रंजन चार मई, 2023 से जेल में बंद हैं। उन्होंने निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने पर High Court में जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।

Share This Article