Latest Newsझारखंडझारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, जानें...

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, जानें कौन कहां गए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) की अनुशंसा पर 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग (Personnel Department) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहां गए

-जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश MP-MLA, दुमका के लक्ष्मण प्रसाद को अगले आदेश तक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) , चाईबासा के पद पर नियुक्त किया गया।

-जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, बोकारो योगेश कुमार सिंह को अपर न्याय आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो, रांची के पद पर नियुक्त किया गया।

-अपीलीय न्यायाधिकरण RRDA , रांची रमेश कुमार को पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय, Jamshedpur के पद पर नियुक्त किया गया।

-राकेश कुमार को पाकुड़ से स्थानांतरित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का विशेष न्यायाधीश CBI, धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया।

-पॉस्को एक्ट डाल्टनगंज के विशेष न्यायाधीश प्रेम नाथ पांडे को अगले आदेश तक प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, बोकारो बेरमो तेनुघाट के पद पर पदस्थापित किया गया।

-जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गढ़वा संजीव कुमार सिंह को प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, साहिबगंज के पद पर नियुक्त किया गया।

-पॉस्को एक्ट लातेहार के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार को अपर प्रधान न्यायाधीश के अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, गिरिडीह के पद पर नियुक्त किया गया।

-रंजीत कुमार को विशेष सचिव मंत्रिमंडल निगरानी विभाग, रांची के पद पर नियुक्त किया गया।

-वीरेंद्र कुमार तिवारी को विधि सलाहकार के रूप में ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के लिए सेवा ऊर्जा विभाग (Service Energy Department) को दी गयी।

-राजीव रंजन को विशेष न्यायाधीश, देवघर के पद पर नियुक्त किया गया।

-प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, पाकुड़ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाकुड़ एवं सरायकेला-खरसावां के पद की शक्ति दी गयी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...