झारखंड : पति ने मोबाइल का लॉक खोलकर नहीं दिया तो पत्नी ने की आत्महत्या

Central Desk

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकु ग्राम निवासी दिलीप सिंह की पत्नी भारती सिंह ने गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

उसने प्रेम विवाह किया था।

दिलीप सिंह ने पुलिस को बताया की रविवार को पत्नी के साथ मेला घूमने गया था। वहां से वापसी के बाद सो गया। सोमवार सुबह पत्नी जागी।

मोबाइल मांगा। मोबाइल का लॉक खोलने को पत्नी ने कहा।

नींद में रहने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। पत्नी चली गई।

खोजबीन में उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। दिलीप ने बताया कि पता नहीं क्यों उसने आत्महत्या कर ली।