झारखंड

चक्रवाती तूफान “फेंगल” का प्रभाव, झारखंड में कई जगहों पर हुई हल्की बारिश, बढ़ी ठंड…

Impact of Cyclonic Storm “Fengal”: उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुदुचेरी पर चक्रवाती तूफान “फेंगल” (Cyclonic Storm “Fengal”) का प्रभाव गहराता जा रहा है।

यह चक्रवात वर्तमान में पुडुचेरी के करीब कुड्डालोर से लगभग 30 किमी उत्तर, विल्लुपुरम से 40 किमी पूर्व, और चेन्नई से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है।

मौसम विभाग के अनुसार, फेंगल अगले 6 घंटों में कमजोर होकर एक गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है। चक्रवात के कारण कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का Alert जारी किया गया है।

झारखंड में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ी

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिसने ठंड का असर बढ़ा दिया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में, जबकि सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहेगा, जबकि बाद में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker