पलामू में झारखंड जगुआर के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, DSP को हटाने की मांग, हंगामा

Jaguar में तैनात होने के बाद अनीश वर्मा बूढ़ापहाड़, Saranda समेत कई बड़े नक्सल अभियान में शामिल रहे

News Desk
2 Min Read

मेदिनीनगर: पलामू जिले (Palamu District) के लेस्लीगंज (Lesliganj) स्थित JAP 8 परिसर में झारखंड जगुआर (Jharkhand Jaguar) के जवान अनीश कुमार वर्मा (33 ) ने आज (बुधवार) सुबह Training के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

इसके बाद साथी जवान एवं उसके भाई ने IRB के DSP दीपक कुमार और प्रशिक्षक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पलामू में झारखंड जगुआर के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, DSP को हटाने की मांग, हंगामा- Jharkhand Jaguar jawan commits suicide by hanging in Palamu, demand for removal of DSP, uproar

JAP 8 परिसर में हंगामा कर रहे जवानों ने DSP का घेराव किया

इस घटना के बाद JAP 8 परिसर में हंगामा कर रहे जवानों ने DSP का घेराव किया। उन्होंने पलामू SP सह JAP 8 के समादेष्टा चंदन कुमार सिन्हा (Chandan Kumar Sinha) से DSP को हटाने की मांग की है।

इधर सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर (Jamshedpur) के बागबेड़ा से मृत जवान के परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

जवान को MRHCM मेदनीनगर रेफर कर दिया गया

साथी जवानों का कहना है कि बुधवार सुबह 5:30 से 6:00 के बीच जब सारे जवान PT के लिए मैदान में चले गए तबअनीश ने Steel Pipe से फांसी लगा ली। जब अनीश ट्रेनिंग के लिए मैदान में नहीं पहुंचे तो टेंट में खोजा गया।

वहां अनीश फंदे पर लटके हुए थे। उनकी नब्ज चल रही थी। आनन-फानन में फंदे से उतारकर लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Lesliganj Community Health Center) पहुंचाया गया। यहां से जवान को MRHCM मेदनीनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में जवान की मौत हो गई।

400 जवान 23 जनवरी से ट्रेनिंग ले रहे

लेस्लीगंज स्थित JAP 8 के मुख्यालय में करीब 400 जवान 23 जनवरी से Training ले रहे हैं। इनमें अनीश वर्मा भी शामिल थे। अनीश मूल रूप से जमशेदपुर (Jamshedpur) के बागबेड़ा के बीडी रोड के रहने वाले हैं।

अनीश कुमार वर्मा वर्ष 2013 में IRB में बहाल हुए थे। उसके बाद 2015 में उनका चयन झारखंड जगुआर में हुआ था। Jaguar में तैनात होने के बाद अनीश वर्मा बूढ़ापहाड़, Saranda समेत कई बड़े नक्सल अभियान में शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article