Recruitment of product soldier: 14 अभ्यर्थियों की मौत के बाद 5 दिनों तक उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ बंद कर दी गई थी। इसके बाद यह फिर दोबारा शुरू हुई। यह सूचना मिल रही है कि शनिवार की सुबह उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में शामिल जमशेदपुर के एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है।
मृतक अभ्यर्थी की पहचान जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी मुरामुल्ला सूर्या के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रांची में 12 सितंबर को बहाली प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाते हुए बेहोश हो गया था। बहाली प्रक्रिया के दौरान सूर्या की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
बता दें कि नियमों में थोड़ी तब्दीली के साथ 10 सितंबर से फिर से उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ शुरू हुई है। पलामू के चियांकी हवाई अड्डा स्थित केंद्र पर अब शेष शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो रही है।
इस केंद्र के शेष अभ्यर्थियों, जिनकी परीक्षा तीन से नौ सितंबर 2024 तक होनी थी, वह अब बाकी के छह चयन पर्षद के केंद्रों पर ली जाएगी।