मानगो हत्याकांड में शामिल दो युवक गिरफ्तार, आपसी विवाद में गांव के युवक ने ही करवाई थी हत्या

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mango Murder Case:  जमशेदपुर जिले के मानगो थानांतर्गत डिमना रोड में दरभंगा डेयरी के पास रविवार की सुबह हुई विकास काना की हत्या (Murder) में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई की गौरव राय का विकास के साथ विवाद चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले Social media पर एक पोस्ट को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। विकास के घर में घुसकर गौरव उसे पीटना चाहता था, लेकिन वहां जाना खतरे से खाली नहीं था।

जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने विकास की ही बस्ती के युवकों का इस्तेमाल किया, जिनलोगो ने विकास की रेकी की।

पैदल ही भाग निकले हमलावर

बताते चलें विकास को पैदल और बाइक से आए हमलावरों ने दो गोली मारी थी। जिससे विकास को गोली गर्दन और पीठ में लगी।

हत्या के बाद हमलावर पैदल ही उलीडीह के अंदर के रास्ते से भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे MGM Hospital  ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विकास के भाई के बयान पर गौरव राय, उमेश दास और विकास झा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share This Article