जामताड़ा साइबर पुलिस ने छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read

जामताड़ा: साइबर आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस व फतेहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में कई संभावित ठिकानों में छापेमारी कर पांच साइबर आरोपितों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बुधवार दोपहर बाद एक गंभीर साइबर मामले के अनुसंधान में जामताड़ा साइबर पुलिस टीम जुटी है।

इसी मामले में मोबाइल लोकेशन के आधार पर फतेहपुर समेत दुमका जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर पांच साइबर आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

बुधवार देर शाम व मध्य रात्रि में फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी गांव के मुस्तफीक अंसारी समेत दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

उनकी निशानदेही पर गुरुवार को दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र स्थित गुमरो पहाड़ के आसपास तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उक्त सभी आरोपी ¨बदापाथर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। तीनों आरोपित गुमरो पहाड़ पर्यटन स्थल के आसपास भ्रमण करने गया था।

साइबर पुलिस टीम उसके मोबाइल लोकेशन का आकलन करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पांचों आरोपितों से साइबर पुलिस टीम गहन पूछताछ कर रही है।

Share This Article