झारखंड : 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम घोषित

News Aroma Media

रांची: महाराष्ट्र के सांगली में छह दिवसीय 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता दस से 15 मई तक आयोजित की गयी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीमें घोषित कर दी गयी है।

चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार चयन

झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव सेतांक सेन ने बुधवार को बताया कि झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में एक मई को रांची में आयोजित (पुरुष एवं महिला) खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छह मई को रांची से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला टीम के खिलाड़ियों में अंकिता कुमारी, कीर्ति नाथ, प्रिया कुमारी, सबीना बास्की, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, कीर्ति कुमारी, खुशी कुमारी, अमृता कुमारी, प्राची कुमारी, दीपिका कुमारी, स्नेहा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में रीतिक राज, शुभम कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, साहिल कुमार राय, तन्मय गाड़ी, सागर उरांव, रवि कुमार, अमन कुमार, आशीष कुमार, अमित दास, मो आसिफ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ओरिजिनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट एवं ओरिजिनल आधार कार्ड, फोटोकॉपी सहित लेकर छह मई को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में राजेश कुमार सिंह एसोसिएट सचिव टीम को रिपोर्ट करेंगे।