खूंटी में हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी-कर्रा मुख्य पथ पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में दयाराम सांगा नामक 23 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह कर्रा थाना क्षेत्र के जलडंटा बाजार टांड़ का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार दयाराम अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर से खूंटी की ओर जा रहा था। डुमरदगा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

Share This Article