Death of Two Brothers: खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर रांची निवासी दो सगे भाइयों की मौत (Death) हो गई। मृतकों की पहचान कोकर निवासी शुभम कुमार यादव और राज कुमार यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के शुक्रवार को रांची के आठ युवक चार पहिया वाहन से घूमने के लिए रिमिक्स फॉल (Remix Fall) आए थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी युवक झरने के पास नहा रहे थे। उसी दौरान शुभम और राज नदी की तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चले गए।
अन्य युवकों ने शोर मचाया और लोगों से मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद Raj Kumar Yadav को बाहर निकाला गया और उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम यादव का शव चट्टानों के बीच फंस गया था, जिसे निकालने में ग्रामीणों को साढ़े तीन घंटे लग गए।
परिवार में मातम
घटना की सूचना मिलते ही दोनों भाइयों के परिजन मौके पर पहुंचे। उनके घर में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विद्यार्थी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) खूंटी भेज दिया।