झारखंड : कल से भूख हड़ताल करेंगे मेडिकल कॉलेज के मजदूर

Digital News
2 Min Read

कोडरमा: जिले के करमा में 319 करोड़ की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज अपनी लेट लतीफी प्रोजेक्ट के कारण सुर्खियों में है। अब यहां निर्माण क्षेत्र में कार्यरत स्थानीय मजदूरों ने फिर से हड़ताल कर दिया है। वजह फिर से पांच महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान नही होना बना है।

पिछले महीने भी बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों ने धरना दिया था। लेकिन निर्माण एजेंसी ने 20 जुलाई तक भुगतान करने का भरोसा दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था लेकिन मजदूरी भुगतान नही होने पर मजदूरों ने फिर से हड़ताल कर दिया है।

मजदूरों के साथ स्थानीय सप्लाई आपूर्तिकर्ता भी हड़ताल पर बैठ गए है। वहीं, 23 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिले के करमा में 319 करोड़ की लागत से करमा मेडिकल कॉलेज निर्माण कराया जा रहा, निर्माण कार्य सिंप्लेक्स इंफ्रा लिमिटेड करा रही है।

निर्माण एजेंसी की सुस्त कार्य प्रगति को लेकर 2 बार नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके बाबजूद केवल 10 प्रतिशत ही कार्य प्रगति हो पाया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

सिम्पलेक्स को कार्य मे तेजी लाने को लेकर सरकार की ओर से लगातार निर्देश जारी हो चुके है। ऐसे में मजदूरों और आपूर्तिकर्ता का हड़ताल लंबे वक्त तक चला तो मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य प्रभावित होना तय है।

मजदूर सह आपूर्तिकर्ता नेता अनिल यादव ने बताया कि 5 महीने से मजदूरों को बकाया मानदेय नही मिला है।

साथ ही सिम्पलेक्स को मैटेरियल आपूर्ति करने वालों को भी भुगतान नही किया गया है। मजदूर के घर मे चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया कि मांगो को लेकर 23 जुलाई से मजदूर साइट पर ही भूख हड़ताल करेंगे।

मजदूर माणिक कुमार, रौशन कुमार, रंजीत कुमार, नितेश कुमार, मुन्ना रजक, आकाश महतो, शिवलाल सोरेन, अर्जुन साव, ताला मरांडी, भोला साव समेत करीब 50 मजदूर हड़ताल पर है।

Share This Article