कोडरमा में हाईवा की चपेट में आने से एक की मौत, विरोध में सड़क जाम

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत महेशपुर चौक के पास एक हाईवा (Highway) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत (DEATH) हो गई। मृतक की पहचान कुंडीधनवार पंचायत के धुमाडीह निवासी प्रकाश यादव ( 60) के रूप में की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा में गिट्टी लदा था जिसके पीछे पुलिस गाड़ी आ रही थी। पुलिस गाड़ी को देख चालक हाईवा को तेज गति से भाग रहा था।

मृतक अपने साईकिल से डोमचांच (Domchanch) की ओर जा रहा था। इसी दौरान उक्त व्यक्ति को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा

घटना की सूचना पाकर डोमचांच थाना पुलिस पहुंची । वहीं दूसरी ओर दुघर्टना के बाद परिजनों ने मुआवजा को लेकर कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग (Giridih main road) को महेशपुर के पास जाम कर दिया।

जिसके कारण सैकड़ों गाड़ियां और यात्री वाहन 2 घंटे से जाम में फंसे रहे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा।

Share This Article