लातेहार में 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Digital News
3 Min Read

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बच्ची के साथ तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी सघन छापामारी अभियान चला रही है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बच्ची अपने घर में अपने मां के साथ सोई हुई थी।

इसी दौरान गांव के एक युवक दो अन्य युवकों के साथ घर में घुसा और जबरन लड़की को उठाकर ले जाने लगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसका विरोध करने पर युवकों ने लड़की तथा उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की को उठाकर भाग गए।

इसके बाद लड़की की मां दूसरे घर में सो रहे अपने पति को जगाया और पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद बच्ची का पिता लड़की को आसपास ढूंढने का प्रयास किया।

जब लड़की नहीं मिली तो उसने अपने अन्य परिजनों को भी इसकी सूचना दी। बाद में घर से दूर एक खेत में लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली।

परिजन उसे घर लाए होश में आने के बाद लड़की ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इधर, मंगलवार को जब पीड़िता और उसके परिजन घटना की प्राथमिकी करवाने थाना जाने लगे तो उन्हें मामले को रफा-दफा करने का दबाव दिया।

जाने लगा परिजनों को यह भी कहा गया कि यदि प्राथमिकी करवाई तो बाद में इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा।

काफी दबाव पड़ने के बावजूद आसपास के ग्रामीणों के द्वारा हौसला दिए जाने के बाद पीड़िता और उसके परिजन थाना में पहुंचकर मामले की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी युवक वीरेंद्र यादव मनिका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस संबंध में डीएसपी डी लोहरा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस कार्रवाई रही है।

Share This Article