झारखंड में सब जोनल कमांडर आदेश गंझू गिरफ्तार, पहली बार नक्सलियों के पास से यह हथियार हुए बरामद

News Alert
2 Min Read

लातेहार: जिला पुलिस ने छापेमारी (Raid) कर नक्सली (Naxalite) संगठन TSPC के दुर्दांत सब जोनल कमांडर आदेश गंझु को गिरफ्तार किया है। वह चतरा जिले के पिपरवार का रहने वाला है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 7322 गोली के अलावा 30 एचई ग्रेनेड, दो पिस्टल और10 वॉकी टॉकी बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादी JMM नेता दिल शेर खान हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था।

SP अंजनी अंजन ने आज बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में TSPC के उग्रवादी बालूमाथ और हेरहंज थाना क्षेत्र के बीच स्थित सीरम जंगल में मौजूद हैं।

Image

उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे

पुलिस को यह भी सूचना थी कि उनके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी है। उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए हैं।

इसी सूचना पर बालूमाथ SDPO अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि, उग्रवादी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग निकले।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आदेश गंझु चतरा जिले के पिपरवार इलाके में देखा गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पीछा करते हुए आदेश को पिपरवार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Image

पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही

SP ने बताया कि एचई ग्रेनेड काफी शक्तिशाली हथियार है। इसका उपयोग सुरक्षाबलों (Security Forces) के खिलाफ किया जा सकता था।

उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार नक्सलियों (Naxalites) के पास से यह हथियार बरामद किया गया है। SP ने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी अभियान जारी है।

छापेमारी अभियान में बालूमाथ SDPO अजीत कुमार के अलावा बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, कुबेर साह, नीतीश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

Image

Share This Article