कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं : इमरान अली

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा बुधवार को जिला कार्यकरणी की बैठक माको डाक बंगला में की गयी।

बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने की। संचालन मनिका विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश प्रभारी इमरान अली और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रभारी इमरान अली ने कहा कि झारखंड प्रदेश में जो सरकार बनी है, वह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी है। कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी में कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा।

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं।

युवा साथी लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पूरे लातेहार जिला में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।

जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों को यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता से जुड़ी समस्या आप तक लाते हैं, तो उस पर तुरंत पहल करने का काम करें।

प्रदेश महासचिव सह लातेहार प्रभारी अमर यादव ने कहा कि आनेवाले पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। पंचायतों में जाकर कांग्रेस पार्टी के नीति-सिद्धांत को घर-घर तक पहुंचायें।

जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता से मिलकर जनसमस्या की सूची बनायें। जिला प्रशासन के पदाधिकार मंत्री से मिलकर समाधान किया जायेगा।

बैठक के बाद युवा कांग्रेस द्वारा लातेहार एसार पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ, डीजल, पेट्रोल, गैस में बेतहाशा मूल्यवृद्धि को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष बड़ू दुबे, लातेहार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव, राहुल गुप्ता, मिथिलेश पासवान, साजिद, मनोज पासवान, शंभु यादव, टिंकू बाबू, मजहर खान, ओमप्रकाश यादव, अरमान, नरेश उरांव, आशीष शाहदेव, वाजिद, दीपक उरांव, सरयू यादव, बसंत, मुस्ताक समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article