झारखंड विधानसभा : सुप्रीम कोर्ट में राहुल की सजा माफ होने पर झारखंड विस में छाई खुशी, कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी पर…

भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा माफ करने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने खुशी जाहिर की

News Aroma Media

रांची: शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Jharkhand Legislative Assembly Monsoon session) का आखिरी दिन था।

भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा माफ करने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने खुशी जाहिर की।

फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर लोकतंत्र की हत्या की थी।

झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक पास

इसके बाद सदन में झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2023 प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने सदन में रखा, जो सदन से पास हो गया। प्रभारी वित्त मंत्री रामेश्वर झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। यह विधेयक भी सदन से पास हो गया।

सीएम को बीसी बनाने का बीजेपी ने किया विरोध

सदन में BJP विधायकों ने इसमें वाइस चांसलर मुख्यमंत्री को बनाए जाने पर का विरोध किया। अमर बावरी ने कहा कि यह राज्यपाल और संघीय व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए लाया जा रहा है। बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा कि हमलोग एडवांस प्लानिंग वाले लोग हैं।

बिहार में NDA की सरकार में तीन स्वास्थ, खेल और तकनीकी विश्वविद्यालय बिल लाया गया, जिसका वाइस चांसलर मुख्यमंत्री को बनाया गया। अजब बात है, यहां विरोध करते हैं और वहां खुद नीति लाते हैं।