पलामू में अंतरराज्यीय वाहन लुटेरे गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

Newswrap

मेदिनीनगर: जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर वाहन लूटने का कार्य करता था।

गिरफ्तार किये गए आरोपितों में प्रकाश कुमार उर्फ छोटू, पंकज सिंह, गौतम कुमार सिंह, अंकित सिंह, सोनू कुमार, सत्यम सिंह, शुभम कुमार, अशोक कुमार सिंह, भोला पासवान का नाम शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपित औरंगाबाद, रोहतास और गया ज़िले के हैं।

इस संबंध में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह के गिरफ्तार सभी आरोपित शराब माफियाओं के लिए वाहन लूटते थे।

लूटे गया वाहन को बिहार के कई इलाकों में बेचते थे। एसपी के अनुसार वाहन लूटने का मुख्य मकसद शराब की तस्करी है।

इस पूरे मामले में छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में पलामू पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

एसपी ने कहा कि ऐसे गिरोह में शामिल लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए तीन पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।